फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएलसी चुनाव नहीं लड़ेगी कांग्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। हार के बाद मंथन में जुटी कांग्रेस एमएलसी चुनाव लड़ने से पीछे हट गई है। एमएलसी चुनाव में टिकट पाने के लिए कांग्रेस संगठन के पास आवेदन भी आए थे लेकिन अचानक प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू द्वारा इस्तीफा दिए जाने के बाद पार्टी ने एमएलसी चुनाव नहीं लड़ने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के बाद सभी दलों द्वारा एमएलसी चुनाव की तैयारी की जा रही है। इसी क्रम में कांग्रेस के नेताओं ने भी भी पार्टी से टिकट मांगना प्रारंभ कर दिया था। पार्टी संगठन के पास पूरे प्रदेश से करीब एक सैकड़ा से अधिक आवेदन प्राप्त हुए। इन आवेदनों पर विचार चल ही रहा था कि प्रदेश अध्यक्ष द्वारा अपने पद से इस्तीफा दे दिया गया।
प्रदेश अध्यक्ष के इस्तीफा दिए जाने के बाद से संगठन ने एमएलसी चुनाव लड़ने से पैर पीछे खींच लिए। पार्टी के संगठन मंत्री दिनेश सिंह ने बताया कि पार्टी ने एमएलसी चुनाव नहीं लड़ने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

मथुरा से भी किया था आवेदन
मथुरा से भी पार्टी के एक कर्मठ कार्यकर्ता द्वारा एमएलसी चुनाव के लिए आवेदन किया गया था लेकिन जब उससे संगठन से मना कर दिया। जिलाध्यक्ष भगवान सिंह वर्मा ने बताया कि मथुरा से जिनके द्वारा आवेदन किया गया था उनसे पार्टी ने चुनाव न लड़ाने के निर्णय से अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें