फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: बांके बिहारी मंदिर पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, कॉरिडोर योजना का किया विरोध

विज्ञापन
श्री बांके बिहारी मंदिर दर्शन को पहुंचे कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अजय राय। संवाद - फोटो : आर्काइव
विज्ञापन
वृंदावन। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय शुक्रवार देर रात श्रीबांकेबिहारी मंदिर पहुंचे और ठाकुरजी के दर्शन किए। दर्शन के बाद उन्होंने मंदिर सेवायतों से मुलाकात की और मंदिर से जुड़ी परंपराओं व सेवायतों की समस्याओं को सुना।
विज्ञापन

इस दौरान अजय राय ने प्रदेश सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने बांकेबिहारी मंदिर के लिए प्रस्तावित कॉरिडोर परियोजना का विरोध करते हुए कहा कि यह योजना आस्था और परंपरा के खिलाफ है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार धार्मिक स्थलों की मूल संरचना और भावनात्मक जुड़ाव को नजरअंदाज कर कॉरिडोर के नाम पर जबरन बदलाव थोप रही है।
अजय राय ने कहा कि अगर सरकार ने लोगों की भावनाओं को दरकिनार कर जबरदस्ती की, तो कांग्रेस सड़कों पर उतरकर विरोध करेगी। उन्होंने स्थानीय लोगों और सेवायतों को भरोसा दिलाया कि कांग्रेस उनके साथ खड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें