फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष 8 को मथुरा में करेंगे किसानों को संबोधित

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आठ फरवरी को एक नहीं दो स्थानों पर किसानों को संबोधित करेंगे। वह पहले तारसी चौराहे पर व बाद में सौंख में किसान महापंचायत को संबोधित करेंगे। पूर्व विधानमंडल दल नेता प्रदीप माथुर ने आवास पर बैठक कर किसानों से भाग लेने की अपील की।
विज्ञापन

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू 8 फरवरी को दोपहर तारसी चौराहे भरतपुर रोड पर किसानों को संबोधित करेंगे। उनके साथ सांसद दीपेद्र सिंह हुड्डा भी मौजूद रहेंगे। प्रदीप माथुर ने तैयारियों को लेकर बुधवार को बैठक की। बैठक में महानगर अध्यक्ष उमेश शर्मा ने बताया कि किसान विरोधी काले कृषि कानूनों के विरोध में किसान सर्व महापंचायत को सफल बनाएं। बैठक में विनोदम महाराज, बिहारीकांत तिवारी, मोहन सिंह पं. महेद्र प्रताप गौतम, पं. महेश रावत, चौधरी भगवत सिंह रावत, विनेश सनवाल, तपेश गौतम, रामजीत सिह प्रधान, भगवान सिंह, डॉ. दीपक अग्रवाल आर्य शामिल थे। जिलाध्यक्ष दीपक चौधरी ने बताया कि 6 फरवरी को सौंख कुम्हेर तिराहे पर होने वाली सर्व किसान महापंचायत अब 8 फरवरी को आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें