फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बाढ़ पीड़ितों के हक की आवाज उठाने निकले कांग्रेसी, सीएम को देने जा रहे थे ज्ञापन; पुलिस से हो गई तकरार

Fri, 19 Sep 2025 01:57 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा आए सीएम योगी को ज्ञापन देने जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस से तीखी नोकझोंक हो गई। विवाद उस समय हुआ, जब पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोकने का प्रयास किया। 
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोकती पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा जिले में बाढ़ से प्रभावित किसान और आमजनों के लिए विभिन्न मांगों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए। कांग्रेस कार्यकर्ता सीएम योगी को ज्ञापन देने जा रहे थे। पुलिस ने उन्हें रास्ते में रोक लिया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस से तीखी नोकझोंक हो गई। 
विज्ञापन


मथुरा जिला कांग्रेस कमेटी मथुरा के अध्यक्ष मुकेश धनगर के नेतृत्व में कार्यकर्ता सीएम योगी को ज्ञापन देने जा रहे थे। मुकेश धनगर ने बताया कि बाढ़ आपदा से प्रभावित किसानों का कर्जा माफ करने, डीएपी यूरिया खाद्य उपलब्ध कराने के साथ ही उनकी तमाम मांगे थीं। वे  सभी  लोग जिला कांग्रेस कार्यालय से दीनदयाल धाम फरह जा रहे थे। रास्ते में पुलिस और जिला प्रशासन से तीखी नोंकझोक हो गई। इसके बाद क्वालिटी चौराहा पर सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया गया।

  जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर ने बताया कि मथुरा जनपद में विगत दिनों आई भयंकर बाढ़ से किसानों और आम नागरिकों की स्थिति को अत्यंत दयनीय बना दिया है। संपूर्ण क्षेत्र में कृषि भूमि फैसले पशुधन मकान एवं अन्य संपत्तियां बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। यह आपदा जनजीवन के लिए संकट बनकर सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें