फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मथुरा पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा 25 हजार का इनामी बदमाश, पैर में गोली लगने से हुआ घायल

Fri, 19 Sep 2025 01:11 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा पुलिस ने घेराबंदी  कर अंतरराज्यीय लुटेरे को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान हुई मुठभेड़ में लुटेरे के पैर में गोली लग गई। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
मथुरा पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यमुना एक्सप्रेसवे के पास सुरीर पुलिस की 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में बदमाश बन्टू उर्फ बलराम के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। बदमाश के पास से एक तमंचा, कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार रात सुरीर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि तेहरा अंडरपास के पास एक इनामी बदमाश मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी की। खुद को घिरा देखकर बदमाश ने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से गोली चला दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के बाएं पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया।

पूछताछ में बदमाश की पहचान राजस्थान के भरतपुर जिले के बासी खुर्द गांव निवासी बन्टू उर्फ बलराम पुत्र जयशिव के रूप में हुई है। यह बदमाश भरतपुर के नदवई थाने में दर्ज एक मामले में वांछित था और उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस ने बताया कि बन्टू एक अंतरराज्यीय लुटेरा है और उसके खिलाफ राजस्थान के कई थानों में चोरी, लूट और डकैती के 12 से ज्यादा मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने घायल बदमाश के कब्जे से एक तमंचा, दो जिंदा और दो खाली कारतूस के साथ एक मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस ने घायल बदमाश को इलाज के लिए सीएचसी नौहझील भेजा है। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है और उसके अन्य आपराधिक इतिहास का पता लगा रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें