फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: 'अयोध्या लूटकर मथुरा में लगाया चिंता शिविर', कांग्रेस का भाजपा पर हमला; एसआईआर पर भी उठाए सवाल

Tue, 17 Nov 2026 01:02 AM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि 2024 में प्रदेश के दलित एवं पिछड़ों ने भाजपा को नकार दिया था। एनडीए की 2019 से 64 सीटें घटकर 2024 में 36 रह गईं। जबकि कांग्रेस-सपा गठबंधन ने 43 सीटें जीतीं। 
विज्ञापन
प्रेसवार्ता करते कांग्रेस प्रवक्ता प्रो. अजय उपाध्याय। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रो. अजय उपाध्याय ने भाजपा के परखम में आयोजित चिंतन शिविर पर कड़ा कटाक्ष किया है। उन्होंने भाजपा की चिंतन बैठक को जनता के मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश कहा। वहीं कहा कि भाजपा अयोध्या को लूटकर अब मथुरा में चिंता शिविर लगा रही है। उन्होंने राम मंदिर के चढ़ावे एवं चंदे का हिसाब सार्वजनिक करने की मांग की।
विज्ञापन


सोमवार को जिला कार्यालय पर प्रेसवार्ता में उपाध्याय ने भाजपा पर एसआईआर से दलित-पिछड़ों और गरीबों के मताधिकार छीनने के आरोप लगाए। प्रदेश की मतदाता सूची में 3.31 करोड़ के अंतर पर सवाल किए। वहीं हटाए नामों की निष्पक्ष जांच एवं पारदर्शी ऑडिट की मांग की। उन्होंने ओवैसी और रावण के गठबंधन भाजपा की बी टीम बताया। कहा कि पिछली बार दोनों को कुल 0.64 प्रतिशत वोट मिले थे। उन्होंने कहा कि 2024 में प्रदेश के दलित एवं पिछड़ों ने भाजपा को नकार दिया था। एनडीए की 2019 से 64 सीटें घटकर 2024 में 36 रह गईं। जबकि कांग्रेस-सपा गठबंधन ने 43 सीटें जीतीं। नौ आरक्षित सीटें भी एनडीए हार गई। भाजपा एसआईआर से इसी वर्ग के मतदाता को निशाना बना रही है। उन्होंने चुनाव आयोग से हटाए मतदाताओं के ब्योरे सार्वजनिक करने, दलित-पिछड़े, अल्पसंख्यक और मजदूर परिवारों की विशेष समीक्षा की मांग की।

पूर्व मंत्री पं. श्याम सुंदर शर्मा ने कहा कि जनता रोजगार, किसान फसल के मूल्य और महिलाएं सुरक्षा मांग रही है। जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर ने कहा कि भाजपा को चंदा, अस्पताल, शिक्षा, नौकरी आदि का हिसाब देना होगा। संचालन मीडिया विभाग के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर सिंह निषाद ने किया। इस मौके पर वरिष्ठ नेता यामिनी रमन आचार्य, पूर्व महानगर अध्यक्ष विक्रम वाल्मीकि, उमेश शर्मा, मनोज गौड़, आदित्य तिवारी, केके गौतम, रमेश कश्यप, गजानंद चतुर्वेदी, पंकज चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें