फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुछ कांग्रेसी पहुंचे आगरा तो कुछ रहे भरतपुर सीमा पर

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। मजदूरों तक बस पहुंचाने के मुद्दे पर एकत्रित हुए कांग्रेसी मंगलवार और बुधवार को गाड़ियों के माध्यम से आगरा पहुंचे। इनमें से कुछ कांग्रेसजन एनएच-2 से आगरा पहुंचे तो कुछ पदाधिकारी भरतपुर-आगरा सीमा पर ही मौजूद रहे।
विज्ञापन

मजदूरों तक बस पहुंचाने के मुद्दे पर मंगलवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू मथुरा आए थे। उनके साथ भी कांग्रेसजन आगरा गए। मंगलवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सहित पूर्व विधायक प्रदीप माथुर की भी गिरफ्तारी हो गई। इसके बाद कुछ कांग्रेसजन वापस आ गए।
अगले दिन बुधवार को चौधरी मोहन सिंह, महेश रावत तथा अजय शर्मा पहुंचे तथा जिलाध्यक्ष दीपक चौधरी, महानगर अध्यक्ष उमेश शर्मा, प्रदेश सचिव मुकेश धनगर, राहुल पंडित, अभिलाष सक्सेना, श्याम दुबे आदि पहले भरतपुर गए यहां से वह आगरा-भरतपुर बॉर्डर ऊंचागांव पर मौजूद रहे। महानगर अध्यक्ष उमेश शर्मा ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर बॉर्डर पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें