फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: बीटेक डिग्रीधारकों के जिम्मे होगी विद्यालयों की कंप्यूटर शिक्षा

विज्ञापन
मथुरा। जीजीआईसी परखम में आईसीटी लैब में कम्प्यूटर चलाती बालिकाएं। - फोटो : mathura
विज्ञापन
मथुरा। प्रोजेक्टर प्रवीण योजना के तहत राजकीय विद्यालयों के बच्चों को कंप्यूटर शिक्षा देने की जिम्मेदारी अब बीटेक (बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी) करने वालों के जिम्मे होगी। इस निर्णय के बाद अब बीटेक पास युवाओं को रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन

जिले के 36 राजकीय विद्यालयों में कंप्यूटर शिक्षा पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है। अभी तक इन विद्यालयों में विद्यालय स्टाफ ही सामान्य कंप्यूटर की शिक्षा पढ़ा रहे थे। अब इन विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को कंप्यूटर का पूरा ज्ञान मिलेगा। विद्यालयों में प्रोजेक्टर प्रवीण योजना के तहत कंप्यूटर की शिक्षा दी जाएगी। नए सत्र में जुलाई से कंप्यूटर कक्षाओं का संचालन करने की तैयारी में विभाग लगा हुआ है। इस बार बीटेक पास युवा बेरोजगार कंप्यूटर की शिक्षा देंगे।
शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अभी तक यह योजना कौशल विकास मिशन की ओर से संचालित की जा रही है। अब इसका दायरा बढ़ाया जाएगा। विभाग अपने स्तर से कंप्यूटर की कक्षाओं का संचालन कराएगा। फिलहाल अभी इस संबंध में निर्देश नहीं मिला है। लेकिन, शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित बैठकों आदि में चर्चा की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि जहां 45 से अधिक विद्यार्थी कंप्यूटर पढ़ने के लिए तैयार होंगे। वहां कक्षाओं का संचालन किया जाएगा। इन केंद्रों में भी बीटेक करने वाले युवाओं को पढ़ाने की जिम्मेदारी दी जाएगी। वह बच्चों को कंप्यूटर की बेहतर शिक्षा बच्चों को दे पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
राजकीय स्कूलों में कंप्यूटर शिक्षा देने की तैयारी हैं। इनमें बीटेक पास युवाओं को पढ़ाने की जिम्मेदारी दी जाएगी। अभी इसके लिए निर्देश आना बाकी है।
- रवींद्र सिंह, डीआईओएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें