फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: जमीन के विवाद और फसलों में नुकसान की आईं शिकायतें

विज्ञापन
विज्ञापन
छाता। तहसील सभागार में सोमवार को जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 58 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से 5 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कराया गया। शेष शिकायतों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को सौंपते हुए समाधान के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने बताया कि शिकायतों में सर्वाधिक मामले खरीदी गई जमीनों पर अवैध कब्जे या कब्जा न मिलने से संबंधित थे। इन विवादों के स्थायी समाधान के लिए 1 अप्रैल से दो माह का विशेष अभियान चलाया जाएगा, ताकि खरीदारों को उनकी भूमि पर कब्जा दिलाया जा सके। समाधान दिवस में किसानों ने बेमौसम बारिश से फसलों को हुए भारी नुकसान का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया।
इस पर जिलाधिकारी ने किसानों को आश्वस्त किया कि प्रशासन उनके साथ है। तत्काल टीम गठित कर सर्वे कराने के निर्देश दिए हैं, ताकि समयबद्ध तरीके से किसानों को उचित मुआवजा दिलाया जा सके। इस दौरान एसएसपी श्लोक कुमार, एसडीएम वैभव गुप्त, सीओ भूषण वर्मा, वीडीओ नरेश कुमार, आपूर्ति अधिकारी मोहन प्रकाश उपाध्याय, कोतवाली प्रभारी कमलेश सहित राजस्व व अन्य विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें