नई दिल्ली स्थित जेएनयू परिसर में राष्ट्र विरोधी नारे लगाने वाले छात्रों के समर्थन में आए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के शहर प्रांत प्रमुख शशांक शर्मा ने सोमवार को कोतवाली में तहरीर दी।
विज्ञापन
इसमें राहुल गांधी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है।
उनका आरोप है कि जेएनयू परिसर में राष्ट्र विरोधी नारे लगाने वाले लोगों पर पुलिस कार्रवाई किए जाने पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा व्यवधान डालने और उनका समर्थन करके राहुल गांधी ने करोड़ाें भारतीयों की राष्ट्रवादी भावनाओं को ठेस पहुंचाई है।