फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगाल के कलाकारों ने कान्हा के रूप में मोह लिया मन

Mon, 15 Feb 2016 11:15 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला वृंदावन
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीप्रियाकांत जू दिव्य दर्शन महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शृंखला में रविवार रात बंगाल के कलाकारों ने अनुपम प्रस्तुति दी। कोलकाता टीम में बालकृष्ण से लेकर बंगाली फिल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री देवोलीना तक ने मंच पर भावपूर्ण अभिनय और नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन


रविवार देर रात झिलमिलाते मंच पर इन कलाकारों की प्रस्तुति ने अद्भुत दृश्य उत्पन्न कर दिया। कोलकाता की भजन गायिका शिखा और दीपा कुमारी ने ‘यशोमति मैया से बोले नंद लाला...’ और एक राधा, एक मीरा...’ भजन गाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इसके बाद कोलकाता के प्रयास ग्रुप ने अभिरूप सेन गुप्ता के नेतृत्व में श्रीकृष्णलीला पर नृत्य प्रस्तुत किया। उन्होंने ओडिसी में कृष्ण राधा पर आधारित गीत गोविंदम् प्रस्तुत किया। कन्हैया वेश में मंच पर आई नन्हीं बच्ची ने मनमोहक प्रस्तुति दी।
विज्ञापन


कोलकाता की मशहूर अभिनेत्री देवोलीना और अभिरूप सेन गुप्ता ने राधा-कृष्ण के रूप में जीवंत प्रस्तुति दी। इस अवसर पर भावना सोनी, सुरेश सोनी, सर्वेश कुमार पांडेय, राजेश, आरती, डॉ. यूपी सिंह, विजय कामिनि, श्याम सुंदर शर्मा, रवि रावत, इंद्रेश, किशन गौड़, चंद्रप्रकाश आदि उपस्थित रहे।

‘यहां के कण-कण में चैतन्यता का एहसास’
देवोलीना बंगाल की प्रक्तान, जोठ, चालकुंतल और बुद्धुभूतम जैसी सफल फिल्मों में अभिनय कर चुकी हैं। वृंदावन आगमन पर हर्षित होते हुए उन्होंने मंच से कहा कि उनका प्रथम बार वृंदावन आगमन हुआ है।

एक कृष्णभक्त होने के नाते उनके लिए यह स्वर्णिम और पावन अवसर है। बंगाल से आए चैतन्य महाप्रभु भी कृष्णभक्ति में लीन होकर यूं ही वृंदावन नहीं आए थे, यह आज पता चला है। यहां के कण-कण में चैतन्यता का अद्भुत एहसास होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें