फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: पुराने लौटाने के बाद ही मिलेंगे नए अंकपत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से आयोजित दसवीं और 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा में सम्मिलित हुए विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है। उन सभी विद्यार्थियों के अंकपत्र जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पहुंच गए हैं।
विज्ञापन


शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिले में दसवीं में दो और 12वीं में एक विषय में फेल विद्यार्थियों को दोबारा परीक्षा देने का अवसर मिला था। जिले में दसवीं में 440 और 12वीं में 308 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। इन सभी विद्यार्थियों के अंक पत्र आ गए हैं। विद्यार्थी अपना पुराना अंकपत्र जमा करके नया अंक पत्र ले जा सकते हैं।



डीआईओएस रवींद्र सिंह ने बताया कि विद्यार्थियों को चेताया है कि समय रहते नए अंक पत्र प्राप्त कर लें, ताकि प्रवेश, प्रतियोगी परीक्षाओं अथवा किसी अन्य कार्य में उन्हें किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। बिना पुराने अंक पत्र लौटाए नए अंक पत्र किसी भी परिस्थिति में जारी नहीं किए जाएंगे। इसलिए विद्यार्थियों को सलाह दी गई है कि वे जल्द से जल्द अपने विद्यालय जाकर यह प्रक्रिया पूरी करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें