फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: जन्मभूमि से मसानी तक सड़क पर निकलना हुआ दूभर

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। शहर की सड़कों पर चलना किसी इम्तिहान से कम नहीं है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि जैसे विश्व प्रसिद्ध स्थल के सामने से लेकर डीगगेट और मसानी चौराहे तक सड़क की खुदाई करके छोड़ दिया है। नगर निगम पाइप लाइन डालकर छोड़ देने से वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे ही हालात जमुनापार-कृष्णापुरी को जाने वाले लिंक रोड का है, यहां गिट्टियां डालकर छोड़ दी गई हैं। वाहन चालक गिरकर चोटिल हो रहे हैं।
विज्ञापन

भूतेश्वर अंडरपास को जलभराव से मुक्ति दिलाने के लिए नगर निगम 600 एमएम की भूमिगत पाइप लाइन डालने का कार्य कर रहा है। यह पाइप लाइन मसानी नाले में डाली जाएगी। जन्मभूमि गेट से ही खुदाई करके डीगगेट इसके बाद मसानी मार्ग तक को खोदकर छोड़ दिया गया है, कई जगह तो गड्ढे भी नहीं भरे गए हैं। भीषण गर्मी में यहां आने वाले सैकड़ों श्रद्धालुओं को बुरा अनुभव होता है। पूरे दिन धूल के गुबार उड़ते हैं, लेकिन निगम यहां छिड़काव कराने की जहमत भी नहीं उठाता है।
सड़क पर फैली मिट्टी के कारण दोपहिया वाहन फिसल रहे हैं, जिससे आए दिन लोग चोटिल हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि 15 दिन से अधिक का समय बीत चुका है, लेकिन निगम प्रशासन इस उखड़ी हुई सड़क को दोबारा दुरुस्त करने की सुध नहीं ले रहा है। उड़ती धूल के कारण दुकानदारों का सामान खराब हो रहा है और राहगीरों को सांस लेने में दिक्कत आ रही है। ऊबड़-खाबड़ सड़क के कारण वाहनों की गति धीमी रहती है, जिससे प्रमुख मार्गों पर जाम की स्थिति बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें