फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: आखिरकार जाग गई रेलवे की चेतना, लगवाए 8 नए वाटर कूलर

विज्ञापन
मथुरा जंक्शन स्टेशन पर लगाए गए वाटर कूलर।
विज्ञापन
मथुरा। बढ़ते पारे और गर्मी की तपिश से सूखते कंठ की प्यास बुझाने परेशान यात्रियों की समस्या के निदान के लिए रेलवे ने कदम उठाना शुरू कर दिया है। मथुरा जंक्शन पर 8 नए वाटर कूलर लगवा कर यात्रियों की प्यास बुझाने की कवायद शुरू की है।
विज्ञापन


जंक्शन स्टेशन पर हर रोज लगभग 25000 की संख्या में यात्रियों का आवागमन होता है। गर्मी के मौसम में इतने यात्रियों की प्यास बुझाने के लिए लगे नल नाकाफी साबित हो रहे थे। भीषण गर्मी में यात्रियों की समस्या को अमर उजाला ने अभियान चलाया था, जिसको लेकर पहले समाजसेवी संगठन आगे आए। संगठन के माध्यम से प्याऊ लगाकर यात्रियों की प्यास बुझाने की कोशिश की। रेलवे ने मंगलवार को जंक्शन स्टेशन के सभी प्लेटफार्म पर 8 प्लेटफार्म पर वाटर कूलर लगवाए हैं। जनसंपर्क अधिकारी संजय गौतम ने बताया कि यात्रियों के लिए सामान्य जल के साथ साथ उन्हें शीतल जल भी मिले, इसके लिए वाटर कूलरों की संख्या बढ़ाई गई है। सभी प्लेटफॉर्म पर हर दिन सुविधाओं की जांच कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें