फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: सामूहिक विवाह सम्मेलन में जुटे कई राज्यों के समाजबंधु

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। अखिल भारतीय दर्जी राजपूत महासभा का 24वां सामूहिक विवाह सम्मेलन सामाजिक एकता, शिक्षा और सेवा के संकल्प के साथ संपन्न हुआ। इसमें विभिन्न राज्यों से समाजबंधु शामिल हुए। वहीं मेधावियोंं और समाजसेवियों को भी सम्मानित किया।
विज्ञापन

संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष रामप्रकाश सिसोदिया के निर्देशन में सम्मेलन में मुख्य अतिथि विधायक राजेश चौधरी और विशिष्ट अतिथि भाजपा ब्रज क्षेत्र उपाध्यक्ष नेत्रपाल सिंह चौधरी रहे। इसमें समाजसेवा के लिए राजपाल सिंह तोमर, मास्टर लेखराज सिंह, मनोज कुमार चौहान, महेश प्रिंसिपल, दिगंबर सिंह तोमर, धर्मपाल सिंह प्रधान, छीतर सिंह मथुरिया को दर्जी राजपूत समाज रत्न सम्मान दिया गया। वहीं मेधावी विद्यार्थियों स्नेहा चौहान, भरत चौहान, श्याम बिहारी, यश चौहान, जतिन सिसोदिया, यस जादोन, जितेंद्र कुमार और कुमारी सृष्टि को सम्मानित किया। राष्ट्रीय महासचिव प्रमोद कुमार सिंह सिसोदिया, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रकाश चंद पचौरी, किशन सिंह, संरक्षक केशवदेव चौहान, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. शांति स्वरूप तोमर, प्रदेश संरक्षक राजपाल सिंह तोमर, प्रदेश महामंत्री देव सिसोदिया, दिल्ली अध्यक्ष मुन्नी लाल गहलोत, राजस्थान अध्यक्ष सुभाष सिकरवार आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें