मथुरा। बदलते मौसम में फैलती संक्रामक बीमारियों पर नियंत्रण के लिए 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक संचारी रोग अभियान चलाया जाएगा। इन दिनों डेंगू, मलेरिया, वायरल बुखार जैसी बीमारियों में इजाफा होने से अस्पतालों पर दबाव बढ़ रहा है।
स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मच्छरोधी दवा का छिड़काव, फॉगिंग, जांच प्रक्रिया को भी गति दी जाएगी। स्थानीय निकाय, स्कूल, पंचायत प्रतिनिधियों को जोड़ा जाएगा ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों तक संदेश पहुंचे। सीएमओ राधा बल्लभ ने बताया कि अभियान में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता, जागरूकता, रोकथाम संबंधी गतिविधियां तेज की जाएंगी। स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर लोगों को संक्रामक रोगों से बचाव के प्रति सचेत करेंगी। जलभराव खत्म कराने, कूड़ा निस्तारण, स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने जैसे बिंदुओं पर ध्यान रहेगा।