फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर छाई भाजपाइयों की लड़ाई

Wed, 27 Jul 2016 11:57 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
वॉट्सऐप
विज्ञापन
अभी तक एक-दूसरे के पीछे से कटाक्ष करने वाले भाजपाइयों की लड़ाई सोशल मीडिया पर खुलकर सामने आ गई। व्हाट्सएप पर बने ब्रजभूमि स्वच्छता अभियान ग्रुप पर भाजपाइयों का जो झगड़ा शुरू हुआ पूरे शहर में चर्चा का विषय बना रहा। 
विज्ञापन


इस ग्रुप पर भाजपा नेता हेमंत अग्रवाल ने भरतपुर गेट के समीप दो माह से खराब पड़ी सीवर लाइन पर तख्ती पर मनीषा और पप्पन का स्वागत है लिखा गया है। इसके बाद बचाव में पालिकाध्यक्ष मनीषा गुप्ता के पति राजेश गुप्ता (डब्बू) आए। कमेंट करते हुए हेमंत को दुष्प्रचारक करार दिया और विधायक प्रदीप माथुर और डा. अशोक का वफादार तक बता डाला।

ऐसी टिप्पणी आते ही भाजपा नेता संजय गोविल भी हेमंत के बचाव में उतर आए। आरोप-प्रत्यारोप का दौर लंबा चला। शाम तक सोशल मीडिया पर चली यह लड़ाई कई ग्रुपों पर सुर्खियां बन गई। अब जितने लोग ग्रुप से जुड़े थे सभी टिप्पणी कर रहे थे। किसी ने कहा कि इस प्रकार के ग्रुपों पर सियासी बहस नहीं होनी चाहिए, तो कोई भाजपा नेताओं पर उंगली उठाने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें