मथुरा। दीनदयालधाम में पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए व्यावसायिक शिक्षा
- फोटो : MATHURA
फरह (मथुरा)। व्यावसायिक शिक्षा मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि दीनदयाल धाम को प्राइवेट आईटीआई का दर्जा दिया जाएगा। वाकई ऐसी जगह आईटीआई संस्थान अलग महत्व रखते हैं। उन्होंने कहा कि कि संस्थान में न केवल युवाओं को कुशल बनाया जा रहा है, अपितु उनको रोजगार भी दिया जा रहा है। वे रविवार को कस्बा स्थित मौनी बाबा इंस्टीट्यूट के चेयरमैन संजय अग्रवाल के निवास पर आए थे।
उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सानिध्य में उल्लेखनीय कार्य कर रही है। प्राइवेट आईटीआई के क्षेत्र में अभी विसंगतियां हैं, उन्हें दूर किया जा रहा है। कौशल विकास के लक्ष्यों को आईटीआई कॉलेजों से जोड़ा जा रहा है। आईटीआई को जॉब ऑरिएंटेड बनाया जा रहा है।
इसके लिए 102 ट्रेड को मार्केट के आधार पर इंडस्ट्री से जोड़ कर युवाओं को रोजगार मुहैया कराया जाएगा। आईटीआई की जल्द परीक्षाएं कराने को कहा। यहां पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आशीर्वाद मांगा। स्मारक समिति के निदेशक सोनपाल के साथ संचालित प्रकल्प देखे। इस मौके पर संजय अग्रवाल, त्रिलोकी अग्रवाल, रविंद्र अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, राधेश्याम आदि मौजूद थे।