फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: त्वचा को नुकसान न पहुंचा दे रंग

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। होली का त्योहार आनंद और उल्लास से भरा होता है, लेकिन गलत तरीके से रंग खेलने से त्वचा और बालों को नुकसान हो सकता है। होली पर रसायनिक युक्त रंग लगाने और लगवाने से बचें। इससे त्वचा को नुकसान पहुंचेगा।
विज्ञापन



त्वचा रोग विशेषज्ञ रसायनिक युक्त रंग से होली न खेलने की सलाह दे रहे हैं। जिला अस्पताल में त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉक्टर शिवानी शर्मा का कहना है कि रसायनिक रंगों से चेहरे और हाथों के अंगुलियों पर खुजली होने लगती है। अगर इसकी अनदेखी की जाए तो बड़ी बीमारी बन सकती है।


रंग से पड़े लाल चकत्ते

लक्ष्मी नगर के संतोष कुमार के चेहरे पर पिछले साल होली पर रंग से लाल चकत्ते पड़ गए। चिकित्सकों के अनुसार रंग से एलर्जी हो गई थी। छह महीने तक दवाएं खाने और क्रीम लगाने के बाद चकत्ते सही हुए।
विज्ञापन






खुजली के साथ पड़े काले धब्बे

पक्के रंग से होली खेलने पर कृष्णापुरी के शांतनु के हाथों में खुजली होने लगी थी। अंगुलियों पर काले धब्बे हो गए। इसके बाद खुजली शुरू हो गई। काफी महीने इलाज के बाद राहत मिलनी शुरू हुई।




हर्बल रंगों का करें प्रयोग

चिकित्सकों के अनुसार त्वचा को हाइड्रेट रखने से रंगों के हानिकारक प्रभाव कम होंगे। इसलिए पर्याप्त पानी पीएं। आंखों में रंग जाने से जलन और एलर्जी हो सकती है इसलिए आंखों की सुरक्षा करें और चश्मा पहनें। चेहरे पर सरसों का तेल और होठों पर वैसलीन लगाएं। इससे रंग चिपकेगा नहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें