फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंदगांव ने दिया 10 कुंतल टेसू के फूलों का आर्डर

Thu, 23 Feb 2017 12:18 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
टेसू के फूलों से बनाया जा रहा रंग
विज्ञापन
कृष्ण के जिस केसरिया रंग में रंगने के लिए दूरदराज से लोग नंदगांव आते हैं, उस रंग को तैयार करने का काम कन्हैया के गांव नंदगांव में शुरू हो गया है। 10 कुंतल टेसू के रंगों का ऑर्डर दिया जा चुका है। रंग के लिए आधे फूल नंदभवन पहुंच चुके  हैं। फूलों से केसरिया रंग तैयार करने का काम शुरू हो चुका है। 
विज्ञापन


नंदगांव-बरसाना के नंदभवन और श्रीजी महल में बरसने वाला रंग प्राकृतिक फूलों से तैयार किए जाते हैं। टेसू के फूलों को पहले सुखाया जाता है। उसके बाद पानी में डालकर गर्म किया जाता है। उसमें चूना, गुलाब जल, केसर, गुलाल आदि मिलाया जाता है। इस प्रकार टेसू के फूलों से केसरिया रंग प्राप्त किया जाता है। 

बरसाना के हुरियारों और श्रद्धालुओं पर लठामार होली के दिन रंग बरसाने के लिए 10 कुंतल फूल मंगाए गए हैं। रंग तैयार करने का काम शुरू हो चुका है। राजस्थान और मध्यप्रदेश के पहाड़ी इलाकों से ये फूल मंगाए गए हैं। नंदभवन के सेवायत विजेंद्र गोस्वामी ने बताया कि प्राकृतिक रंगों से ही ठाकुर जी सोने की पिचकारी से होली खेलते हैं।
विज्ञापन


हुरंगा में उड़ेगा 50 कुंतल गुलाल
ब्रज के प्रमुख मंदिर दाऊजी मंदिर में 14 मार्च को भव्य हुरंगा होगा। इसमें दाऊजी महाराज को रबड़ी युक्त भांग का भोग लगाकर पांडेय समाज के लोग होली खेलते हैं। ब्रजवासी सेवायत समाज की महिलाएं युवकों के कपड़े फाड़कर उसके पोतना बनाकर उनके नंगे बदन पर बरसाती हैं।

मंदिर के रिसीवर रामकटोर पांडेय ने बताया कि हुरंगा के लिए 50 कुंतल गुलाल, 10 कुंतल अबीर, 10 कुंतल टेसू के फूल, दो कुंतल फिटकरी, चार कुंतल चूना और केसर का इंतजाम किया जा रहा है। श्रद्धालुओं पर गुलाल बरसाने को मशीन लगाई जा रही हैं। 

बंटा वाली कुंज में मनाया फाग महोत्सव
कस्बा एवं आसपास के क्षेत्र में फाग महोत्सव की धूम मची है। बुधवार को नंदगांव के प्रमुख पुष्टमार्गीय नवनीत प्रिया जी बंटा वाली कुंज में फाग महोत्सव मनाया गया। बरसाने श्याम खेलें होरी..., रस लै रसिया फाग कौ..., गलियन में धूम मचावै, नंदलाल खिलैया होरी...।

पदों और रसिया का गायन हुआ। होली की अन्य धमार भी नवनीत प्रिया जी को सुनाई गईं। सेवायत श्याम लाल शर्मा ने ठाकुर जी का प्रसादी गुलाल मौजूद लोगों को दिया। विजेंद्र गोस्वामी, रमेश गोस्वामी, रमेश चंद, किशन चंद गोस्वामी, श्याम लाल शर्मा, टीकाराम, मोहन पुजारी, मूलचंद पुजारी, संतोष आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें