फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: सर्दी के चलते जुकाम, बुखार के मरीज हुए दोगुने

विज्ञापन
विज्ञापन
सर्दी के चलते जुकाम, बुखार के मरीज हुए दोगुनेमथुरा। मौसम में ठंडक बढ़ते ही जिला अस्पताल में सर्दी, जुकाम और खांसी के मरीजों की संख्या दोगुनी हो गई है। ओपीडी में सुबह से लंबी लाइनें लगनी शुरू हो जाती हैं। इनमें हर उम्र के लोग इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। तापमान में गिरावट के साथ ही वायरल संक्रमण की रफ्तार तेज हो गई है।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. नीरज अग्रवाल ने बताया कि पहले जहां रोजाना लगभग 60-70 मरीज आ रहे थे वहीं वर्तमान में यह संख्या बढ़कर 100 के ऊपर पहुंच गई है। महिला अस्पताल में भी बीमार बच्चों की संख्या में इजाफा हुआ है। दोनों अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की संख्या 200 के पार पहुंच रही है। बुजुर्गों में सांस लेने में तकलीफ़, खांसी और कमजोरी की शिकायतें मिल रही हैं। महिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि छोटे बच्चों में खांसी, बुखार, गले में दर्द जैसी समस्याएं देखने को मिल रही हैं। कमजोर प्रतिरोधक क्षमता वाले लोग मौसम के संक्रमण का शिकार बन रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें