फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: सीएचसी का हाल देख दंग रह गए सीएमओ...पूरे स्टाफ का रोक दिया वेतन, दो कर्मचारियों को जारी किया नोटिस

Thu, 21 Aug 2025 11:07 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. संजीव यादव अचानक से वृंदावन स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर निरीक्षण के लिए पहुंच गए। हालात देख दंग रह गए। उन्होंने स्टाफ का वेतन रोकने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन
जांच करते सीएमओ। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के वृंदावन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, केशवधाम में बृहस्पतिवार को उस समय खलबली मच गई, जब मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव यादव ने अचानक निरीक्षण किया। अस्पताल की हालत देखकर उन्होंने कड़ी फटकार लगाई और साफ-सफाई की बदतर स्थिति पर पूरे स्टाफ का एक महीने का वेतन रोकने का आदेश दिए। 
विज्ञापन


सुबह करीब 11 बजे सीएमओ स्वास्थ्य शिविरों की व्यवस्थाओं का जायजा लेने निकले थे, तभी उन्होंने बिना किसी सूचना के सीएचसी का दौरा कर लिया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर में चारों तरफ फैला कूड़ा-कचरा, कीचड़ और धूल देखकर वे नाराज हुए। 

इतना ही नहीं, स्टाफ नर्स वंदना फौजदार और मेडिकल ऑफिसर प्रशस्ति पांडेय अपनी ड्यूटी से गैरहाजिर पाए गए। दोनों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। सीएमओ ने सीएचसी प्रभारी को स्पष्ट निर्देश दिए कि तीन दिनों के भीतर सफाई और व्यवस्था में सुधार किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि स्थिति जस की तस रही तो सख्त कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें