फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: कल श्रीजी के दर्शन करेंगे सीएम योगी, खेलेंगे होली

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। ब्रज की विश्व प्रसिद्ध होली में शामिल होने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ 7 मार्च को मथुरा आएंगे। वह बरसाना में रंगोत्सव का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद श्रीजी मंदिर में लाडली जी का आशीर्वाद लेंगे। साथ ही हुरियारों के साथ लड्डू होली खेलेंगे। उनका अधिकृत कार्यक्रम बुधवार देर रात जारी किया गया है।
विज्ञापन

सीएम योगी सात मार्च को सुबह 10 बजे बरसाना पहुंचेंगे। गोवर्धन रोड स्थित एक खेत में हेलिपैड बनाया गया है, जहां से कार द्वारा वह बरसाना के मंदिर तक पहुंचेंगे। यहां से वह रोप-वे से मंदिर तक जाएंगे। इसके बाद सीएम श्रीजी के दर्शन करेंगे, उतनी देर रोप-वे आम श्रद्धालुओं के लिए बंद रहेगा। हेलिपैड से लेकर मंदिर तक सीएम के रूट की सड़क भी दुरुस्त कराई गई है। सुरक्षा-व्यवस्था के कड़े इंतजाम भी किए गए हैं।
सीएम दोपहर करीब 12 बजे बरसाना स्थित राधा बिहारी इंटर कॉलेज में रंगोत्सव का उद्घाटन करेंगे इसके बाद ब्रजवासियों को संबोधित करेंगे। साथ ही पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में अधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगे। वह करीब ढाई घंटे तक बरसाना में रहेंगे इसके बाद आगरा के लिए रवाना हो जाएंगे। सीएम बनने के बाद उनका यह बरसाना का तीसरा दौरा है। तीनों बार होली उत्सव में शामिल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें