फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मथुरा आ सकते हैं सीएम योगी, तैयारियों में जुटा प्रशासन; ऐसा रहेगा कार्यक्रम

Sun, 23 Aug 2026 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मथुरा आ सकते हैं। इसको लेकर स्थानीय प्रशासन तैयारियों में जुटा है। मथुरा दाैरे के दाैरान सीएम साधु-संतों से भेंट करने के साथ बरसाना में श्रीराधा रानी के दर्शन भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
CM yogi - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मथुरा आने की संभावना है। प्रशासनिक स्तर पर मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। संभावना है कि मुख्यमंत्री तीन सितंबर की सुबह मथुरा पहुंचेंगे और दो दिन जिले में रहेंगे।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार तीन सितंबर को वह मथुरा-वृंदावन के साधु-संतों से भेंट करेंगे और बरसाना में श्रीराधा रानी का आशीर्वाद लेंगे। इसके बाद चार सितंबर को जन्माष्टमी पर श्रीकृष्ण भगवान के दर्शन कर पूजा अर्चना करेंगे। मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को देखते हुए प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने की कवायद तेज कर दी है। जन्माष्टमी पर मथुरा-वृंदावन में देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।

ऐसे में मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान सुरक्षा, यातायात, स्वच्छता, पेयजल, विद्युत और श्रद्धालुओं की सुविधा से संबंधित व्यवस्थाएं पुख्ता रहेंगी। कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण ने बताया है कि हर बार की तरह इस बार भी सीएम योगी को जन्माष्टमी पर मथुरा आने के लिए आमंत्रित किया गया है। हालांकि मुख्यमंत्री के 25 अगस्त को भी मथुरा आने की संभावना की चर्चा है, लेकिन जन्माष्टमी के पर आने की संभावना अधिक मानी जा रही है। प्रशासन को मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम की आधिकारिक सूचना का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें