फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: अन्नपूर्णा भवन की व्यवस्था को देख खुश हुए सीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मथुरा मार्ग स्थित अन्नपूर्णा भवन पहुंचे। यहां उन्होंने संत विजय कौशल महाराज से मुलाकात कर आध्यात्म चर्चा की। साथ ही श्रीजी की रसोई का जायजा लिया। रसोई की व्यवस्था और इससे मिलने वाले लाभ को देख सीएम ने खुशी जाहिर की।
विज्ञापन


शनिवार शाम को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अन्नपूर्णा भवन पहुंचे। मुख्यमंत्री ने रसोई में प्रवेश करते ही देवी अन्नपूर्णा की प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित कर नमन किया। इसके बाद उन्होंने श्रीजी की रसोई की व्यवस्था देखने के बाद वह संत विजय कौशल से उनके कक्ष में मुलाकात की। 20 मिनट तक संत और सीएम के बीच ब्रज के विकास, संतों और ब्रजवासियों का उनके कार्यों के प्रति रुख को लेकर चर्चा की।
इस दौरान उन्हें बताया गया कि श्रीजी की रसोई में प्रतिमाह लगभग 40 हजार श्रद्धालु निशुल्क प्रसाद ग्रहण करते आ रहे हैं। यह रसोई उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने संत कौशल महाराज को संचालन के लिए दी है। रसोई की व्यवस्था और इससे श्रद्धालुओं को मिलने वाले लाभ पर मुख्यमंत्री ने खुशी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें