फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने रखी बायोमास पावर प्लांट की आधारशिला

Fri, 19 Feb 2016 11:30 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को छाता में अशर एग्रो के 18 मेगा वाट बायोमास पावर एवं सिलिका प्लांट की आधारशिला रखी। उन्होंने कहा कि  अशर ग्रुप ने यूपी ही नहीं अपितु देश में ऐसी टेक्नोलाजी की नींव रखी है जिससे प्रदेश का गौरव बढ़ा है। ऐसी तकनीक जो पर्यावरण को बिना प्रभावित किए, बिना किसी प्रदूषण के चावल के छिलके से बिजली और उसके बाद बची हुई राख से भी सिलिका बनाएगी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि अब तक सिलिका को नदी की रेत से ही प्राप्त किया जाता रहा है और सिलिका बनाने की क्रिया में सल्फ्यूरिक एसिड का प्रयोग होता है जो जल प्रदूषण का महत्वपूर्ण घटक है। लेकिन इस नए ग्रीन सिलिका प्रोजेक्ट में बिना प्रदूषण सिलिका बनाने का तरीका है।

राख प्राकृतिक होती है और उसमें 90 फीसदी सिलिका समाहित रहती है। सिर्फ  कार्बन डाई आक्साइड गैस की आवश्यकता होती है जिसे कंपनी बिजली उत्पादन के दौरान बचने वाले एकमात्र वेस्ट धुएं से ही प्राप्त कर लेगी। इसके बाद अति न्यूनतम मात्रा में बचा हुआ पदार्थ भी किसान भाइयों के लिए यूरिया और खाद से अधिक महत्वपूर्ण साबित होगा। प्रदेश में बनी सिलिका सबसे पहले विश्व की महाशक्ति अमेरिका और अन्य यूरोपीय देशों में निर्यात की जाएगी।
विज्ञापन


इससे पूर्व अशर ग्रुप के सीएमडी डा. वीके चतुर्वेदी ने मुख्यमंत्री का पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया। निदेशक मनोज पाठक ने सभी आगंतुकों का आभार जताया। मंच पर कैबिनेट मंत्री राजेंद्र चौधरी, एमएलसी उदयवीर सिंह, सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामजी लाल सुमन, छाता के विधायक तेजपाल सिंह, डीसीबी चेयरमैन जगदीश नौहवार, तीर्थ पुरोहित महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश पाठक, अशर के निदेशक श्रेयश चतुर्वेदी, गुड ईयर कंपनी अमेरिका के निदेशक सुरेन्द्र चावला, नीदरलैंड डेवलपमेंट बैंक के आर्यन, सपा नेता संजय लाठर, सौरभ चौधरी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें