अशर एग्रो कंपनी में गुरुवार को डीएम राजेश कुमार और एसएसपी डॉ. राकेश सिंह ने सीएम अखिलेश यादव के आगमन की व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
एसडीएम रामअरज यादव और सीओ छाता पीयूष कुमार सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था में तीन एडीएम, एक सिटी मजिस्ट्रेट, चार एसडीएम, दो तहसीलदार, तीन एएसपी, छह सीओ, 16 एसओ, 55 एसआई, 210 कांस्टेबल, 10 महिला कांस्टेबल, चार एसआई महिला, दो कंपनी पीएससी तैनात की गई है।
मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे छाता अशर कंपनी में हेलीकाप्टर से पहुंचेंगे।