फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक बार फिर ब्रजभूमि आ रहे मुख्यमंत्री

Wed, 04 Nov 2015 08:06 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
फिर एक बार मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कदम भगवान श्रीकृष्ण की जन्म और लीला स्थली पर पड़ने जा रहे हैं। यह उनका एक साल में दूसरी बार आगमन होगा। इसमें भी ऐसा पहली बार होगा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कन्हैया की भूमि पर रात्रि विश्राम करेंगे।
विज्ञापन


चैतन्य महाप्रभु के वृंदावन आगमन के 500 साल होने के उपलक्ष्य में इसी माह दीपावली के बाद कार्यक्रमों की शृंखला शुरू होने जा रही है। इसकी शुरुआत करने के लिए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मथुरा आ रहे हैं। 17 नवंबर को वह गोवर्धन में प्रकाशोत्सव के रूप में इसका शुभारंभ करेंगे। इसका संदेश लखनऊ से जिला प्रशासन को मिल चुका है।

गोवर्धन में कुसुम सरोवर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम का शुभारंभ शाम करीब छह बजे होना है। ऐसे में यह लगभग तय माना जा रहा है कि कार्यक्रम शुभारंभ के बाद मुख्यमंत्री रात्रि विश्राम मथुरा में करेंगे। उन्हें इसी उपलक्ष्य में 18 नवंबर को वृंदावन में आ रहे राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी की अगवानी भी करनी है। अपने कार्यकाल के दौरान मुख्यमंत्री पांचवीं बार मथुरा आ रहे हैं। लेकिन, रात्रि विश्राम पहली बार करेंगे।
विज्ञापन


वीवीआईपी के आगमन की तैयारियों में जुटे अफसर
लखनऊ से संदेश प्राप्त होते ही प्रशासनिक अफसर तैयारियों में जुट गए हैं। राष्ट्रपति आगमन की सूचना प्रशासन को पहले ही मिल चुकी है। अब यह भी पुख्ता संकेत मिल चुके हैं कि मुख्यमंत्री का आगमन भी इसी दौरान यहां होना है। गोवर्धन और वृंदावन में प्रशासनिक अफसरों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

हेलीपैड के लिए रुक्मिणी विहार के निकट स्थल चयन किया गया है, यहां पांच हेलीकॉप्टर उतारे जा सकते हैं। इसमें तीन राष्ट्रपति और एक राज्यपाल और एक मुख्यमंत्री का शामिल है। डीएम ने इस संदर्भ में बुधवार को कलक्ट्रेट में अफसरों के साथ बैठक भी की। इस दौरान कार्यक्रम से जुड़े लोग भी मौजूद रहे। गुरुवार को वृंदावन में अतिक्रमण हटाए जाने की रूपरेखा तैयार की गई है।

औरंगाबाद में भी अतिक्रमण चिह्नित करने के लिए बुधवार को विप्रा सचिव एसबी सिंह और एसडीएम सदर राजेश कुमार ने स्थलीय निरीक्षण किया। बैठक के बाद डीएम राजेश कुमार ने बताया है कि अभी तक राष्ट्रपति का ही अधिकृत कार्यक्रम मिला है। मुख्यमंत्री के आगमन की पुख्ता संभावनाओं के दृष्टिगत तैयारियां की जा रही हैं। राज्यपाल के 18 नवंबर को आगमन के कार्यक्रम की पुष्टि हो रही है, लेकिन 17 नवंबर की सूचना अब तक नहीं मिली है।


राज्यपाल का भी हो सकता है रात्रि विश्राम
18 नवंबर को वृंदावन में राष्ट्रपति के आगमन के दौरान राज्यपाल राम नाईक की मौजूदगी रहनी तय है। इसके अलावा मथुरा में राज्यपाल को 17 नवंबर को उत्तर प्रदेश वेटरिनरी यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता करनी है। ऐसे में राज्यपाल भी रात्रि विश्राम कर सकते हैं। हालांकि वेटरिनरी विवि के कार्यक्रम की अभी तक कोई अधिकृत सूचना राजभवन से जिला प्रशासन को नहीं मिली है। इस आधार पर फिलहाल 18 नवंबर के आगमन को ध्यान में रखते हुए ही कार्यक्रम की तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें