मथुरा। बीते दिन हुई बारिश के बाद तीसरे दिन भी नौतपा के तेवर ढीले दिखे। मंगलवार को मौसम सुहाना रहा। दिनभर बादल छाए रहे। हालांकि मौसम विभाग बुधवार का दिन छोड़कर लगातार बारिश के आसार जता रहा है।
विज्ञापन
मंगलवार को ज्यादातर क्षेत्रों में सुबह से ही धूप खिली रही। बीच-बीच में बादल भी छाए रहे। दोपहर में मौसम शुष्क होने के कारण तापमान फिर 40 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। इससे उमस भरी गर्मी महसूस की गई, लेकिन हवा चलने से मौसम सुहावना बना रहा।
मौसम विभाग की वेबसाइट के अनुसार, बृहस्पतिवार से मौसम फिर करवट ले सकता है। गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। इस दौरान वज्रपात की भी आशंका जताई जा रही है। बीते 24 घंटे के भीतर ज्यादातर क्षेत्रों का अधिकतम तापमान दो से तीन डिग्री सेल्सियस चढ़ गया है। हालांकि, अधिकतर क्षेत्रों में गर्मी से राहत रही।