फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिट्ठोली के सभी रास्ते बंद, ग्रामीणों में दहशत

विज्ञापन
गांव मिट्ठौली के प्रवेश मार्ग पर बैरियर लगाकर खड़े पुलिसकर्मी। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
नौहझील। थाना नौहझील के गांव मिट्ठोली में युवक के कोरोना पॉजिटिव मिलने से गांव में दहशत है। युवक पिछले लगभग कई दिनों से गांव में ही रह रहा था। कई लोगों के संपर्क में भी आया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने युवक के संपर्क में आए लोगों को चिह्नित करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

गांव निवासी युवक नोएडा में किसी प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था।
बृहस्पतिवार को नोएडा से आई रिपोर्ट में युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया। जिसके बाद मिट्ठोली को आने-जाने वाले सभी रास्ते बंद कर दिए गए हैं। गांव में कोरोना की दस्तक के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। लोग घरों में कैद हैं। मानागढ़ी चौकी इंचार्ज उदयवीर मावी के अनुसार कोरोना पॉजिटिव युवक के भाई व माता-पिता को जांच के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। इसके अलावा युवक से मिलने वाले लोगों की सूची बनाई जा रही है। सभी को क्वारंटाइन रहने के निर्देश दिए जा रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार यादव ने बताया कि मिट्ठोली की सीमा सील कर दी गईं हैं।
बाजना बाजार भी गया था युवक
नौहझील। मिट्ठोली निवासी कोरोना पॉजिटिव युवक दो दिन पहले बाजना का बाजार करने आया था। जिससे कस्बा बाजना के दुकानदारों में हड़कंप है। स्वास्थ्य विभाग के साथ ही पुलिस युवक के संपर्क में आए लोगों को चिह्नित कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें