मथुरा। जिला अस्पताल में सफाई करती कर्मचारी महिला।
- फोटो : MATHURA
मथुरा। प्रदेश सरकार के आदेश के बाद जिला अस्पताल में रविवार को स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस मौके पर जिला अस्पताल के हर हिस्से की सफाई की गई। इसके बाद अस्पताल को सैनिटाइज किया गया।
रविवार की सुबह जिला अस्पताल में स्वच्छता अभियान शुरू किया गया। कर्मचारियों ने ओपीडी विभाग के साथ ही आपातकाल कक्ष की पानी से धुलाई की। इसके साथ ही ट्रॉमा विंग और लैब कक्षों की भी सफाई की। कर्मचारियों ने पार्किंग और सड़कों को भी साफ किया। इसके बाद अस्पताल परिसार को सैनिटाइज किया गया। लगभग तीन घंटे तक जिला अस्पताल में स्वच्छता अभियान चलाया गया। अस्पताल के सीएमएस डॉ. आरएस मौर्य ने बताया कि समय-समय पर अस्पताल में स्वच्छता अभियान चलाया जाता है।