फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता और सेवा का अनूठा प्रयास

Sat, 12 Dec 2015 11:32 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
‘स्वच्छ रेल-स्वच्छ भारत अभियान’ के तीसरे चरण में संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन ने रेलवे स्टेशन पर सफाई अभियान चलाया। शुभारंभ शनिवार को सुबह जंक्शन पर रेलवे मजिस्ट्रेट सुनील सिंह, एरिया मैनेजर एनपी सिंह और निरंकारी मंडल के जिला संयोजक हरविन्द्र कुमार ने झाडू़ लगाकर किया। इसके बाद निरंकारी भक्त सद् गुरुदेव निरंकारी बाबा हरदेव सिंह महाराज और धन-निरंकार कहते हुए सफाई में जुट गए।
विज्ञापन


संत निरंकारी सेवादल के शिक्षक मोहन सिंह ने सफाई में योगदान देने आये सेवादार-भक्तों को प्रभु वंदना और प्रार्थना कराई। सफाई में संत निरंकारी सेवादल के सदस्यों सहित लगभग 300 निरंकारी भक्तों ने ‘स्वच्छ रेल स्वच्छ भारत अभियान’ में अपना योगदान दिया।

इस अवसर पर स्टेशन मैनेजर केएल मीणा, यातायात निरीक्षक सुनील शर्मा, हेल्थ इंस्पेक्टर आरएस परिहार, एसके जैन, कार्यालय अधीक्षक विरेन्द्र द्विवेदी, अशोक केथवास, एमएस मीणा, खजान सिंह, शैलेश मिश्रा, नागेन्द्र तिवारी, संजय मेहरोत्रा, किशोर स्वर्ण, अशोक दयालु आदि थे।
विज्ञापन


यात्रियों ने लिया सफाई का सबक
मथुरा रेलवे जंक्शन पर शनिवार को पटरी से गुजरने वाली हर ट्रेन के यात्री सजग नजर आए। एक महिला यात्री ने निरंकारी भक्तों के सफाई अभियान से सीख ले मूंगफ ली के छिलके इधर-उधर फेंकने के बजाय एक कपड़े में इक्कठे कर कूड़ापात्र में डाले और कहा कि ‘सच ! निरंकारी भक्तों ने सबको प्रेरक संदेश दिया है।’
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें