फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: यमुना किनारे केशीघाट पर सफाई का कार्य शुरु

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। दीपावली और यम द्वितीया को लेकर नगर निगम प्रशासन ने कमर कस ली है। यमुना में आई बाढ़ के चलते किनारे पर जमा हुई भारी सिल्ट को हटाने का काम शुरू कर दिया गया है। अधिकारियों के सख्त निर्देश के बाद अब अतिक्रमण करने वाले भी स्वयं हटाने में जुट गए हैं।
विज्ञापन

कार्तिक मास और दीपावली को लेकर नगर निगम प्रशासन ने केशीघाट पर साफ सफाई करने का बीड़ा उठाया है। इसे लेकर नगरायुक्त जग प्रवेश ने निरीक्षण के दौरान सभी व्यवस्थाओं को दुरस्त करने के आदेश दिए थे। उसके बाद कर्मचारी सुबह से ही सिल्ट हटाने का कार्य में जुट गए।
विदित हो कि मंगलवार को नगरायुक्त जगप्रवेश ने निरीक्षण के दौरान निर्देश दिए थे कि टूटे पड़े कूड़ेदानों को तुरंत ही बदला जाए। उन्होंने उज्जवल बृज संस्था को घाट के आसपास और परिक्रमा मार्ग की सफाई करने आदेश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें