फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: दो गुटों में झड़प, ईंट-पत्थरों के साथ फिंकीं बोतलें, 20 पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
छाता। कस्बा स्थित सरायशाही मोहल्ले में बीती रात मामूली बात ने बड़े विवाद का रूप ले लिया। दो गुटों के बीच जमकर मारपीट, गाली-गलौज और पथराव हुआ। एक-दूसरे पर ईंट-पत्थर और बोतलें फेंकी गईं, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि मोहल्ला सरायशाही में संसार, नजर मोहम्मद उर्फ मौधू, अफसर, फेफड़ा आदि का दूसरे गब्बर, नदीम, दिलशाद और शकील आदि से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों ओर से 20-25 लोग आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों में हिंसक झड़प शुरू हो गईं।
मारपीट, पथराव और बोतल फिंकाई में कई लोग घायल हुए हैं। उधर, थाने के उपनिरीक्षक राहुल चौधरी की तहरीर पर दोनों पक्षों के 20 नामजद और 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी छाता भूषण वर्मा ने बताया कि सरायशाही मोहल्ले में दो पक्षों के बीच झगड़े और पथराव की सूचना मिली थी। फिलहाल मौके पर शांति है। आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। दोनों पक्षों के मुख्य आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें