फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पैसों के लेनदेन में दो पक्षों में झगड़ा, पुलिस के सामने भी पथराव; देखें खौफनाक वीडियो

Sun, 29 Mar 2026 07:48 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन पथराव नहीं रुका। पुलिस को देखकर दोनों पक्ष भाग गए, लेकिन पथराव जारी रहा। इससे मुख्य चौराहे पर भगदड़ मच गई और दुकानें बंद हो गईं।
विज्ञापन
पत्थरबाजी करते युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के फरह निवासी पीतम और काले कबाड़ी के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर रविवार दोपहर बाद झगड़ा हो गया। पीतम का आरोप है कि उसने काले कबाड़ी को टेम्पो का सामान बेचा था, लेकिन काले पैसा नहीं दे रहा था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई और पथराव शुरू हो गया।

विज्ञापन


पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन पथराव नहीं रुका। पुलिस को देखकर दोनों पक्ष भाग गए, लेकिन पथराव जारी रहा। इससे मुख्य चौराहे पर भगदड़ मच गई और दुकानें बंद हो गईं। पुलिस ने दोनों तरफ का सर्विस रोड बंद कर दिया। इस घटना में तीन लोग घायल हो गए।

घायलों में पीतम, पक्ष के तीन लोग घायल हैं। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, पीतम ने काले कबाड़ी को टेम्पो में सामान बेचा था, लेकिन काले पैसा नहीं दे रहा था। पीतम काफी दिन से पैसा मांग रहा था, लेकिन काले नहीं दे रहा था। रविवार दोपहर बाद पैसा मांगने पर कबाड़ी ने पीतम पक्ष से मारपीट कर दी। इसके बाद दोनों पक्षों में पथराव शुरू हो गया।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें