फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: श्रीबांकेबिहारी मंदिर में सुरक्षा गार्ड और सेवायत में मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। ठा. श्रीबांकेबिहारी मंदिर परिसर की सुरक्षा में तैनात निजी कंपनी के सुरक्षा गार्ड और मंदिर के सेवायत में मारपीट हो गई। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
विज्ञापन

मामला शुक्रवार सुबह का है। मंदिर परिसर श्रद्धालुओं की भीड़ थी। इसे नियंत्रण करने के लिए लगाए निजी सुरक्षा गार्ड ने आंगन में रखी गुल्लक के पास खड़े एक सेवायत से उस स्थान से हटने के लिए कहा था। सेवायत ने वहीं खड़े रहने को लेकर जिद की। इस पर दोनों में बहस होने के बाद गाली-गलौज व मारपीट हो गई। घटना में सेवायत के कपड़े फट गए। इस दौरान कुछ समय के लिए मंदिर परिसर में अफरातफरी का माहौल बन गया। पीड़ित शिकायत लेकर चौकी पर भी गए।
मंदिर की हाई पार्वड कमेटी सदस्य दिनेश गोस्वामी ने बताया कि दोनों पक्षों में गलतफहमी हो गई थी। गोस्वामी समाज के लोगों और सुरक्षा कंपनी के अधिकारियों ने दोनों पक्षों में समझौता करा दिया है। बताया जा रहा है कि राजस्थान प्राइवेट सिक्योरिटी एजेंसी के माध्यम से आए सुरक्षा गार्ड ने पहले ही दिन श्रीबांके बिहारी मंदिर में ड्यूटी ज्वाइन की थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें