वृंदावन के श्रीबांकेबिहारी मंदिर में निजी सुरक्षागार्डों का कुछ दुकानदारों से विवाद हो गया। विवाद की नौबत मारपीट में बदल गई। इसकी कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हुई, जिसमें सुरक्षा गार्ड कई श्रद्धालुओं के साथ भी मारपीट करते हुए नजर आए। महिला श्रद्धालु मारपीट की वजह से चीखती हुई दिखाई दीं।
कामदा एकादशी पर बांकेबिहारी मंदिर में काफी भीड़ थी। कुछ स्थानीय दुकानदार मंदिर में दर्शन को जा रहे थे। किसी बात को लेकर सुरक्षा गार्डों का दुकानदारों से विवाद हो गया। इस पर दुकानदार भी एकत्रित हो गए। मंदिर के प्रवेश द्वार में मारपीट हो गई। सुरक्षा गार्डों ने दुकानदारों के साथ-साथ श्रद्धालुओं के साथ भी मारपीट कर अभद्रता कर दी।
मारपीट में महिला श्रद्धालुओं की चीख निकल पड़ी। किसी प्रकार पुलिस ने स्थिति को संभाला। मारपीट के दौरान एक महिला श्रद्धालु के गिरने से सिर में चोट भी आई है। सीओ सदर पीपी सिंह का कहना है दुकानदार और सुरक्षाकर्मियों के बीच विवाद हुआ था, तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
पूर्व में होते रहे हैं विवाद
मंदिर में निजी सुरक्षागार्डों का विवाद का यह कोई पहला मामला नहीं है। आए दिन मारपीट की वीडियो वायरल होती है। कुछ पर कार्रवाई भी की जा चुकी है।
http://