फोटो 2 मुर्गा फाटक की तरफ से कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण व जिला पंचायत अध्यक्ष ममता चौधरी
- फोटो : MATHURA
मथुरा। शहर की जनता की क्या बिसात यहां के विधायक और मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण के घर के रास्ते ही खस्ताहाल हैं। नगर में जब सरकार ही हिचकोले खाएं तो जनता बेचारी क्या करे? सूबे के काबीना मंत्री के घर के रास्ते बुरी तरह क्षतिग्रस्त पड़ेे हैं। सड़क को दुरुस्त कराने के लिए मंत्री ने पीडब्ल्यूडी और एनएचएआई के अधिकारियों से कहा लेकिन उनकी भी अब तक सुनवाई नहीं हो सकी है।
शहर के मयूर विहार से धौली प्याऊ रोड पर प्रदेश के कबीना मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी का आवास है। इस क्षेत्र की सड़कों का बुरा हाल है। प्रमुख रास्ते हों या आसपास की कॉलोनियां अथवा बस्तियों की अंदरूनी सड़कें, सब बदहाल हैं। सड़कें गड्ढों के बीच कहीं खो गईं हैं। सड़कों की खस्ताहाल के कारण आम लोगों के साथ ही खास लोगों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। आलम यह है गड्ढों में हर रोज खतरे का सफर होता है। इस संबंध में मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण ने कहा कि उन्होंने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से सड़क को ठीक कराने के लिए कहा था लेकिन उन्होंने एनएचएआई के अधिकारियों से वार्ता के लिए कह दिया। एनएचएआई के अधिकारियों से कहा तो उन्होंने भी अभी तक इस ओर ध्यान नहीं दिया है।