मथुरा जनपद के गांव राल में राधा अष्टमी के दिन एक विचित्र बच्ची ने जन्म लिया है। गांव वालों का मानना है कि देखने में यह बच्ची एक एलियन की तरह प्रतीत हो रही है।
बच्ची के पूरे शरीर पर मिट्टी लगे होने जैसा कुछ प्रतीत हो रहा है। वहीं उसकी लाल-लाल आंखें और मुंह का आकार भी बड़ा है। चेहरे पर छोटे-छोटे कान और नाक का छोटा सा निशान बना हुआ है।
बच्ची स्वस्थ्य है और परिजन बच्चे को दूध पिला रहे हैं। गांव राल में तोष खुशीपुरा मोड निवासी के घर बुधवार की सुबह बच्ची को जन्म हुआ है। बता दें कि आज अष्टमी है और राधा का जन्म भी आज ही हुआ है। ग्रामीण इसे धार्मिक मान्यता से भी जोड़ रहे हैं। गांव में जिस घर में बच्ची का जन्म हुआ है वहां लोगों की भीड़ जुट रही है। बच्ची पूरे गांव में चर्चा का विषय बनी हुई है।