मथुरा। एकता का संदेश देने के लिए शहरवासी कल एक साथ कदम आगे बढ़ाएंगे। अमर उजाला की ओर से वॉक फॉर यूनिटी का आयोजन किया जा रहा है। रैली में अधिक से अधिक लोग सहभागिता करें, ताकि एकता के इस संदेश को जन-जन तक पहुंचाया जा सके।
यह रैली बृहस्पतिवार सुबह 7 बजे मथुरा कैंट रेलवे स्टेशन के सामने सेठ बीएन पोद्दार इंटर कॉलेज से शुरू होकर होलीगेट तक जाएगी। रैली में तिरंगा थामकर शहरवासियों के साथ-साथ प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि, विभिन्न स्कूल, कॉलेज, विवि के छात्र, एनएसएस, एनसीसी, धार्मिक संस्था, सामाजिक संस्थाओं के लोग प्रतिभाग करेंगे।
ये हैं हमारे सहयोगी
मुख्य प्रायोजकों में जीएलए यूनिवर्सिटी, पाॅवर्डवाॅय श्रीवृंदा ग्रुप, केएम यूनिवर्सिटी, टैकमेन ग्रुप, श्रीडिवाइन शामिल हैं। वहीं अन्य सहयोगियों में एमआर ग्रुप, केडी यूनिवर्सिटी, बीएसए कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, पीआरआर रियल्टर्स, गिरिराज ग्रुप, मथुरा न्यूरो सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, बेरीवाल ग्रुप, आरके ज्वैर्ल्स, राधारानी रसगुल्ला, चंदा ग्रींस, इंडियन ऑयल मथुरा रिफाइनरी, श्रीश्याम सुंदर ज्वैलर्स, खजानी इंस्टीट्यूट, टेरा ग्रुप, कान्हा माखन ग्रुप ऑफ स्कूल, पीजीएस नेशनल कॉलेज ऑफ लाॅ, सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल, द मिस्टिक पाॅम होटल, डाॅ. लाल पैथ लैब, बाॅथ कलेक्शन, कल्याणम करोति नेत्र संस्थान, रोमेक्स इंटरनेशनल स्कूल, यूनिकाॅम एडवरटाइजिंग एवं आउटडोर पार्टनर श्रीयमुना पब्लिसिटी शामिल हैं।