फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: पांच एकड़ भूमि पर होगा सर्किट हाउस का निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। लखनऊ की तर्ज पर सर्किट हाउस का निर्माण कराया जाएगा। करीब पांच एकड़ में फैले इस भवन में 42 कमरे होंगे। इसके निर्माण में 73.37 करोड़ रुपये की लागत आएगी। बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद की बैठक में भवन के डिजाइन को अंतिम रूप दिया गया।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सीईओ श्याम बहादुर सिंह ने बताया कि यूपी वेटरनेरी विवि के फार्म के निकट करीब पांच एकड़ जगह चिन्हित की गई है। इसके निर्माण कार्य की जिम्मेदारी पीडब्ल्यूडी को दी गई है। पीडब्ल्यूडी द्वारा प्रस्तुत डिजाइन में कुछ संशोधन का सुझाव दिया गया है। इसमें मुख्यद्वार और वीआईपी पार्किंग स्थल शामिल है।
उन्होंने बताया है कि दो वीवीआईपी और दो वीआईपी कमरे होंगे। 10 जनरल, 18 सिंगल सीटर रूम, 70 सीटर कांफ्रेंस हाॅल और 72 सीटर कैफेटेरिया का निर्माण होगा। टाइप सेकेंड के दो रूम भी बनाए जाएंगे। इनके अलावा तीन मंजिल डॉरमेट्री बनाई जाएगी, इसके प्रत्येक मंजिल पर 14 रूम होंगे। इस सर्किट हाउस के निर्माण पर 73.37 करोड़ की लागत आएगी। सीईओ ने बताया है कि भगवान श्रीकृष्ण की जन्म स्थली में सर्किट हाउस की आवश्यकता को काफी समय से महसूस किया जा रहा था। इसे देखते हुए पीडब्ल्यूडी द्वारा नवीन सर्किट हाउस की डीपीआर तैयार की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें