फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: 10 फीसदी से ज्यादा बढ़ेंगे सर्किल रेट

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। जिले में प्रमुख मार्गों और मठ-मंदिरों के आसपास लोगों को जमीन खरीदना महंगा हो जाएगा। प्रशासन ने बुधवार को प्रस्तावित सर्किल रेट की सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। छह नवंबर तक दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद 10 नवंबर को नए सर्किल रेट लागू होने की संभावना है। हालांकि जिले में कई क्षेत्रों में जमीनों के दाम आसमान छू रहे हैं।
विज्ञापन

प्रशासन ने जमीनों के सर्किल रेट में 10 फीसदी से अधिक की बढ़ोतरी प्रस्तावित की है। इसमें सबसे अधिक असर शहर के प्रमुख मार्गों, वाणिज्यिक क्षेत्र और प्रसिद्ध मंदिरों के आसपास की संपत्तियों पर देखने को मिलेगा। इन इलाकों में जमीन, दुकान और मकान खरीदना अब आम आदमी के लिए और भी चुनौतीपूर्ण होगा। ग्रामीण क्षेत्रों में पांच फीसदी सर्किल रेट प्रस्तावित किए गए हैं। आवासीय क्षेत्रों में करीब 10 फीसदी की वृद्धि और औद्यौगिक क्षेत्रों में 10 से 15 फीसदी वृद्धि प्रस्तावित की गई है। आईजी स्टांप अर्पिता शर्मा ने बताया कि सभी आपत्तियों का गंभीरता से निस्तारण किया जाएगा। यह पूरी प्रक्रिया नवंबर के पहले सप्ताह तक पूरी कर ली जाएगी। इसके बाद जिलाधिकारी की अध्यक्षता में अधिकारियों की बैठक होगी। बैठक में कई बिंदुओं पर चर्चा होगी और इसके बाद लगभग 10 नवंबर को सर्किल रेट की अंतिम सूची जारी की जाएगी।

खरीदारों को चुकाना होगा अधिक स्टांप शुल्क
अधिकारियों का दावा कि नई दरों के लागू होते ही संपत्ति की रजिस्ट्री लागत में इजाफा होगा। खरीदारों को अब संपत्ति के सौदों पर पहले के मुकाबले अधिक स्टांप शुल्क चुकाना होगा, जिसका सीधा असर उनकी जेब पर पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन क्षेत्रों में ये हैं दरें
क्षेत्र-वर्तमान रेट-प्रस्तावित रेट
होली गेट बजार-54000-62000
कृष्णा नगर बाजार-72000-82000
चौक बाजार-44000-55000
डैंपियर नगर-57000-65000
धौलीप्याऊ-47000-54000
यमुना ब्रिज से लक्ष्मीनगर तिराहे तक-20000-24000
महाविद्या-36000-41000
वृंदावन विद्यापीठ चौराहा-36000-40000
इस्कान मंदिर-60000-75000
औद्यौगिक क्षेत्र साइट-ए-7000-8000
औद्यौगिक क्षेत्र साइट-बी-4000-4600
(नोट आंकड़े प्रति वर्ग मीटर में है। )
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें