फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांके बिहारी मंदिर में पहुंची ‘सीआईडी’

Thu, 23 Jul 2015 11:29 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला वृंदावन
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनी टीवी के प्रसिद्ध धारावाहिक ‘सीआईडी’ के कलाकारों ने गुरुवार को ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में दर्शन कर पूजा अर्चना की। पूजन रसिकराज गोस्वामी ने संपन्न कराया।
विज्ञापन


दर्शन के बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए कलाकार शिवाजी साटम (एसीपी प्रद्युम्न) और आदित्य श्रीवास्तव (इंस्पेक्टर अभिजीत) ने कहा कि बांके बिहारी मंदिर के दर्शन उनकी कृपा से ही प्राप्त होते हैं। आज वह आराध्य कृष्ण की क्रीड़ास्थली श्रीधाम वृंदावन में आकर अभिभूत है।

उन्होंने बताया कि माया नगरी से ब्रज में आकर आध्यात्मिक चेतना का आभास हुआ। बताया गया कि सीआईडी सीरियल के कलाकारों की इच्छा के अनुसार ही ब्रज में शूटिंग की जा रही है। इस अवसर पर चंचल चौधरी और सीआईडी की टीम के अन्य कलाकार उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें