फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: सुदामा दास शताब्दी महोत्सव का समापन

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। सुदामा कुटी आश्रम में चल रहे संत सुदामा दास शताब्दी महोत्सव एवं जगतगुरु स्वामी रामानंदाचार्य जयंती महोत्सव का समापन 108 श्रीराम महायज्ञ में पूर्णाहुति एवं भंडारे के साथ संपन्न हुआ।
विज्ञापन

कुंभ मेला स्थल पर पर चल रहे महोत्सव के समापन पर बुधवार को सांस्कृतिक एवं धार्मिक आयोजन हुए। प्रातकाल महंत सुतीक्षण दास के नेतृत्व में भक्तों द्वारा देवराहा बाबा घाट पर मां यमुना को चुनरी ओढ़ाई गई। श्रीराम महायज्ञ में वेदपाठी ब्राहमणों द्वारा मंत्रों की ध्वनि के मध्य आहुतियां दी गई। दोपहर को आयोजन स्थल पर भंडारे का आयोजन हुआ। जिसमें कई हजार संत, ब्रजवासियों ने प्रसाद ग्रहण कर संत सुदामा दास महाराज को नमन किया। नाभा पीठाधीश्वर महंत सुतीक्षण दास ने कहा कि शताब्दी महोत्सव ठाकुर बांकेबिहारी और यमुना महारानी की कृपा से सफल हुआ है। इस अवसर पर महंत अमर दास, महंत जयराम देवाचार्य, महंत रामरस दास, महंत अवधेश दास, महंत राघव दास, महंत रामरतन दास, कृष्णम त्रिपाठी, गोपेश दास, मनमोहन दास, मोहन लाल शर्मा, भरत लाल शर्मा, नंदकिशोर अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें