फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों में रही क्रिसमस-डे की धूम

Thu, 24 Dec 2015 10:58 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के विद्यालयों में छात्र-छात्राओं ने हर्षोल्लास के साथ क्रिसमस डे मनाया। इस दौरान सेंटा क्लाज ने बच्चों को उपहार बांटे। इसके साथ ही बच्चों को क्रिसमस-डे के महत्व के बारे में बताया।
विज्ञापन


रमनलाल शोरावाला इंटरनेशनल स्कूल में विद्यार्थियों ने समूह नृत्य और समूह गान प्रस्तुत किया। छोटे बच्चों ने जिंगल बेल-जिंगल बेल की आकर्षक प्रस्तुति दी। विद्यालय चेयरमैन योगेंद्र गोयल, विजया गोयल, प्रणव गोयल, शेखर गोयल, आशा गोयल, एसके शर्मा, अनिल शर्मा आदि उपस्थित रहे।

राज रॉयल पब्लिक स्कूल में आयोजित फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने तरह-तरह की ड्रेस पहनकर लोगों का मन मोह लिया। डांस की भी मोहक प्रस्तुतियां दी। इस दौरान सतीश चौधरी, नेहा, वर्षा, राधा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

बीबीआर इंटरनेशनल स्कूल में सेंटा क्लाज के आगमन के साथ क्रिसमस डे मनाया गया। इसमें बच्चों को अनेकता में एकता का पाठ पढ़ाते हुए इसका महत्व समझाया गया। बच्चों ने सेंटा क्लाज के साथ नाच गाकर खूब मस्ती की। सेंटा क्लाज ने उपहार भी बांटे।

माउंट लिट्रा जी स्कूल में ईसामसीह और मोहम्मद साहब का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया। इसके लिए विद्यालय को आकर्षक रूप से सजाया गया। प्रधानाचार्य अभिषेक श्रीवास्तव, शिक्षिका राजेश्वरी सैनी ने बच्चों को क्रिसमस और बारावफात के बारे में बताया। इस दौरान संतोष चौधरी, कृष्णकांत शर्मा, लवी सक्सेना, शिखा अग्रवाल, गोकुलेश शर्मा, तृप्ति दीक्षित, बिंदु चौधरी उपस्थित रहे।

डॉ. आरएम साहा स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। छात्र-छात्राओं ने केक काटकर ईसामसीह का जन्मदिवस मनाया। विद्यालय निदेशक रूपन साहा, चेताली राय, अंजली पाठक, अरुणा गुप्ता, हिमांशु, रूपाली आदि उपस्थित रहे।

संस्कार पब्लिक स्कूल में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। माधवी, शगुन, पलक, अदिति ने जिंगल बेल पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुति दी। सीमा चौधरी, पूनम चौधरी, खुशबू सिंह, वंदना शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें