फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने पायल व 41 चांदी के सिक्के बरामद कर दो आरोपी पकड़े

विज्ञापन
मथुरा। गोवर्धन में सराफ की दुकान में हुई चोरी के खुलासे में पकड़े गए आरोपी। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
गोवर्धन (मथुरा)। कस्बा के बरसाना रोड स्थित सराफ की दुकान में हुई चोरी की घटना का गोवर्धन पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी राजेंद्र निवासी गांव ऊपल्लावास गोवर्धन व एक किशोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1.600 किलोग्राम चांदी की पायल, पुरानी चांदी के 41 सिक्के बरामद किए हैं।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीशचंद्र ने बताया कि 7 दिसंबर को कस्बा गोवर्धन के बरसाना रोड स्थित गिरधारी लाल पवन कुमार की सराफ की दुकान का गेट काटकर चांदी के पायल व कुछ सिक्के चोरी हुए थे। पवन कुमार की तहरीर पर गोवर्धन थाने में चोरी का मुकदमा पंजीकृत किया गया था। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने घटना के खुलासे में सब इंस्पेक्टर सतीश कुमार सहित कांस्टेबल दिलीप पौनियां, दिनेश भाटी को लगाया। शुक्रवार को पुलिस ने चोरी के आरोपी राजेंद्र व एक किशोर को बस स्टैंड के निकट से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1.600 किग्रा चांदी की पायल व चांदी के 41 सिक्के बरामद कर चालान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें