छाता। नरी सेमरी देवी मंदिर में चल रहे मेले के चौथे दिन रविवार को सुबह से ही माता के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं। जयकारों से परिसर भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने माता की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की।
इस मौके पर बड़ी संख्या में लोगों ने अपने बच्चों के मुंडन संस्कार कराए। परिजन के साथ कुलदेवी के दरबार में मत्था टेककर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। दर्शन पूजन के बाद महिलाओं और बच्चों ने मेला परिसर चरख और झूलों का आनंद लिया। खानपान और साज-सज्जा की दुकानों पर भी ग्राहकों की भीड़ रही।
एडीएम प्रशासन अमरेश कुमार, एसडीएम छाता वैभव गुप्ता रविवार शाम सेमरी पहुंचे और देवी मां के दर्शन किए। मेले की व्यवस्थाओं में अशोक भार्गव, राजू भार्गव, ठाकुर वीरी सिंह, कल्लन, रामहेत, नागेंद्र भार्गव, विष्णु और भोला आदि जुटे हुए हैं। सुरक्षा की दृष्टि से मेला इंचार्ज ललित चौधरी व पुलिसकर्मी तैनात हैं।