फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: डांसिंग स्टार बूगी बूगी में बच्चों ने मचाया धमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। प्राचीन ब्रजवासी दुर्गा पूजा समिति द्वारा लोई बाजार स्थित बसंती बाई धर्मशाला में 219वां श्रीदुर्गा पूजा महोत्सव शुरू हो गया है। महोत्सव के पहले दिन ब्रज का डांसिंग स्टार बूगी बूगी कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें जूनियर और सीनियर वर्ग के बच्चों ने अपनी नृत्य प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन


219वां श्रीदुर्गा पूजा महोत्सव प्राचीन ब्रजवासी दुर्गा पूजा समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में जूनियर वर्ग में चारु सरकार प्रथम, खुशी द्वितीय और अनिका शर्मा तृतीय रहीं। सीनियर वर्ग में प्रियांशी वर्मा ने पहला स्थान हासिल किया। विशाखा मंडल और नवन्या संयुक्त रूप से द्वितीय रहीं, जबकि सुलक्षणा को तीसरा स्थान मिला। समिति ने विजयी प्रतिभागियों को स्मृति चिह्न, प्रशस्ति पत्र और उपहार भेंट किए। इन प्रस्तुतियों ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। शिवा दीक्षित ने मेरा जूता है जापानी गीत पर प्रस्तुति दी। विशाखा मंडल ने ठाड़े रहियो ओ बाके यार गीत पर विशेष नृत्य किया, जिसने दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। एंकर राधिका श्रीवास्तव ने दर्शकों का उत्साह बढ़ाया। इस अवसर पर नारायण अग्रवाल, सुधीर अग्रवाल, कन्हैया वर्षणेय, आलोक अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, दीना पंडित, निखिल अरोड़ा और कपिल मोहन गुप्ता सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें