मूंगफली का एक दाना 12 साल के बच्चे की मौत की वजह बन गया। ये दाना उसके गले में फंस गया, जिससे सांस रुक गई। अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इसके बाद भी उसकी जान नहीं बच सकी।
मथुरा के थाना रिफाइनरी क्षेत्र स्थित गांव बाद में मूंगफली का दाना गले में फंसने से एक 12 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। परिजन ने पुलिस को बिना सूचना दिए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
थाना प्रभारी निरीक्षक सोनू सिंह ने बताया कि बाद निवासी दाऊजी का 12 वर्षीय पुत्र पार्थ शुक्रवार दोपहर छत पर बैठकर अन्य बच्चों के साथ मूंगफली खा रहा था। अचानक एक दाना उसके गले में अटक गया और उसकी सांस रुक गई।
परिजनों को जानकारी हुई तो वह उसे लेकर स्वर्ण जयंती अस्पताल पहुंचे, यहां उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि बच्चा कान्हा माखन स्कूल में पांचवीं कक्षा में पढ़ता था। बच्चे की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।