फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाबरा में फैला चिकिन पॉक्स

Fri, 17 Mar 2017 11:55 PM IST
अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
खसरा
विज्ञापन
मांट क्षेत्र में चिकिन पॉक्स का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। गांव जाबरा में दो दिन में 60 से अधिक लोग बीमार हो गए हैं। इसमें बच्चे ही नहीं बड़े भी चपेट में आ रहे हैं। प्रधान की सूचना पर शुक्रवार को पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शिविर लगा कर पीड़ितों की जांच कर दवा वितरित की। 
विज्ञापन


जाबरा में मीना, शिवानी, खुशी, अंजू, तेजवीर, गुड्डी, अजय कुमार,  नमन, विष्णु, शिवकुमार, ज्योति सहित 60 से अधिक लोग बीमार हैं। पीड़ितों के शरीर पर लाल-लाल दाने उभर आए हैं। उन्हें बुखार के साथ बैचेनी महसूस हो रही है।

प्रधान बिजेंद्र सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मांट पर इसकी सूचना दी। डॉक्टरों की टीम ने शिविर लगा कर मरीजों को जांच कर दवा दी। मांट सीएचसी प्रभारी डॉ. विमल उपाध्याय का कहना है कि चिकिन पॉक्स में घबराने की जरूरत नहीं है। यह सामान्य बीमारी है। इसमें पीड़ित की साफ.-सफाई का पूरा ख्याल रखना चाहिए। मसालेदार, ऑयली खाना खाने से बचें। झाड़ फूंक और अंध विश्वास के चक्कर में कतई न पड़ें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें